Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Vijay Adlakha v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority
Complaint No. NCR144/04/107841/2023
- Decision date
- 2025-02-14
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 4-02-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/04/0784/2023 विजय अदलखा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री इन्दर खत्री उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। प्रकरण में पीठ द्वारा विगत 06 तिथियों पर विपक्षी को प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया गया, परन्तु विपक्षी द्वारा अभी तक उपर्युक्त आदेशों के अनुपालन में अपना आपत्ति-पत्र रेरा Heer tor wy अपलोड करते हुए, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध नहीं करायी गयी, जो कि अत्यन्त खेद का विषय है। आज विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता के व्यक्तिगत आश्वासन के आधार पर 48 घण्टे की अवधि सम्मिलित करते हुए, विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 05 दिनों के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, अन्यथा कि स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा विपक्षी को अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने का अवसर समाप्त करते हुए, रू.3,000,//- का खर्चा (Cost) अधिरोपित किये जाने पर विचार किया जायेगा।
उपरोक्त अवधि में विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने के उपरान्त आगामी 04 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उपर्युक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज ,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 2:-05-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.02.5 BHOOSREDDY 7:48: +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 34