Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ajay Kumar Ravi v. Project Category-Un-Register MEHAK INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED

Complaint No. NCR144/04/107825/2023

Decision date
2024-04-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 अपंजीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत सुनवाई आदेश-पत्र कार्यवाही अन्तर्गत धारा-03 दिनांक : 08.04.2024 शिकायत संख्या गंर(२44/04/07825/2023 अजय कुमार रवी बनाम महक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री विनय शर्मा उपस्थित है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री आशुतोष ओझा उपस्थित है। शिकायतकर्ता को दिनांक 07.02.2004 एवं दिनांक 26.02.2024 को प्रतिउत्तर एवं वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये गये थे। परन्तु अभी तक प्रतिउत्तर एवं वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा पुनः प्रतिउत्तर एवं वकालतनामा प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर की मांग की गयी है, जिस कम में उसको अंतिम अवसर देते हुए 04 सप्ताह का समय प्रदान किया जाता है। पत्रावली/ पोर्टल के अवलोकन से स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा वकालतनामा प्रस्तुत नहीं किया गया है। विपक्षी को यह निर्देश दिया जाता है कि वह आगामी नियत तिथि से पूर्व अपना वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 03.06.2024 को प्रस्तुत की जाये। (चन्दन कुमार सिंह) विधि सलाहकार, रेरा