Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Vijay Adlakha v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority
Complaint No. NCR144/04/107680/2023
- Decision date
- 2025-06-27
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 27-06-2025 शिकायत संख्या: ॥7ट२44/04/07680/2023 विजय अदलखा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री इन्दर उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि द्वारा अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 28-05-2024 को पोर्टल पर अपलोड करते हुए कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर अंकित याचित अनुतोष प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज (Possession and payment of interest for delay) के स्थान पर जमा धनराशि (Refund) किये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर पीठ द्वारा विपक्षी को उक्त संशोधन प्रार्थना-पत्र पर अपना आपत्ति-पत्र रेरा Heer पेज पर अपलोड एवं दाखिल करने हेतु आदेश, दिनांक 28-03-2025 के माध्यम से 03 सप्ताह का समय प्रदान किया गया था, परन्तु विपक्षी द्वारा अभी तक उक्त संशोधन प्रार्थना-पत्र पर आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल नहीं किया गया है। आज विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता उपस्थित हुए, परन्तु वह उक्त के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये कि उनके द्वारा आज की तिथि तक उपर्युक्त आदेश का अनुपालन किन परिस्थितियों में सुनिश्चित नहीं किया गया, परन्तु मौखिक रूप से उपर्युक्त संशोधन प्रार्थना-पत्र पर औपचारिकता हेतु आपत्ति दर्ज की।
अतः वर्णित स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 28-05-2024 को पोर्टल पर अपलोडेड अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र को उपर्युक्तानुसार स्वीकार किया जाता है। प्रकरण में रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे शिकायतकर्ता को फार्म-एम पर अंकित याचित अनुतोष प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज (Possession and payment of interest for delay) के स्थान पर जमा धनराशि (Refund दिलाये जाने सम्बन्धी अनुतोष को अंकित,/संशोधित किये जाने हेतु अनुमति प्रदान करें, तदोपरान्त शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे आगामी to दिनों के अन्दर कम्पलेन्ट पेज़ पर फार्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उपर्युक्त संशोधित अनुतोष जमा धनराशि (Refund पर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र/“वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें|
पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि i0-0-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.06.28 BHOOSREDDY 77.:6:58 +05'30 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 39