Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Praveen Sharma v. Hebe Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/04/107523/2023
- Decision date
- 2026-08-21
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1 Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40 एवं 63 दिनांक: 2-08-2026 शिकायत संख्या: NCR 44/04/07523/2023 प्रवीन शर्मा बनाम हेबे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश प्रार्थी, शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो ambit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी, शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री देवेश सक्सेना उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री अंजली त्यागी उपस्थित हुईं। प्रकरण में प्रार्थी/, शिकायतकर्ता की ओर से पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश, दिनांक 49--05--2025 का क्रियान्वयन / निष्पादन कराये जाने हेतु प्रश्नगत क्रियान्वयन निष्पादन प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपना वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, अपनी अनुपालन आख्या दाखिल करने हेतु एक अंतिम अवसर प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।
अतः न्यायहित में विपक्षी कम्पनी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अनुपालन आख्या रेरा कम्प्लेन्ट to पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराकर, उक्त अनुपालन आख्या की प्रति प्रार्थी/, शिकायतकर्ता को ई-मेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर प्रार्थी / शिकायतकर्ता, विपक्षी की उक्त अनुपालन आख्या पर अपना लिखित जवाब रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि प्रश्नगत परियोजना से सम्बन्धित रेरा पोर्टल के अनुसार प्रश्नगत परियोजना की पूर्णता तिथि 29-42-202 को समाप्त हो गयी है तथा विपक्षी द्वारा सक्षम प्राधिकरण से प्रश्नगत परियोजना से सम्बन्धित मानचित्र पुनः वैध करा लिया गया अथवा नहीं तथा विपक्षी कम्पनी द्वारा रेरा प्राधिकरण में प्रश्नगत परियोजना की पूर्णता की तिथि को विस्तारित कराने हेतु कोई प्रार्थना-पत्र पोर्टल पर अपलोड किया गया अथवा नहीं तथा प्रश्नगत परियोजना से सम्बन्धित QPRs सिर्फ दिनांक 30-06-2024 तक अपलोड,/ अपडेट किये गये हैं और अब तक 07 QPRs अवशेष हैं, जो कि अत्यन्त खेद का विषय है। उपर्युक्त दोनों बिन्दुओं के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण अगली नियत तिथि पर पीठ के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रति सचिव, उ.प्र. रेर को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु DfT!
उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 02-22-2026 को पेश हो। igitally signe RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY 85000 vosa0 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. RT| 47