Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjay Kumar Singh and Durga Singh v. Diligent Builders Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/04/107368/2023

Decision date
2024-12-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत aRI—34 5-शिकायत संख्या +- एटार44/04/07368/2023 संजय कुमार सिंह एवं दुर्गा सिंह बनाम. डिलिजेन्ट बिल्डर्स प्रा. लि. (अंतरिक्ष ग्रुप) दिनांक +- 03/42/2024 आदेश-पत्र- शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मोहित राय उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नौनिहाल यादव उपस्थित | शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा उक्त शिकायत में विपक्षी को भुगतान की गयी धनराशि 8,62,503 /“- रुपये अंकित है तथा उक्त शिकायत योजित करने के उपरान्त भी विपक्षी को ,3,206/— रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया है और इस सम्बन्ध में रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर प्रार्थना पत्र एवं भुगतान की गयी धनराशि की रसीद भी अपलोड की गयी है। अतः शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अनुरोध किया गया है कि उक्त शिकायत में विपक्षी को भुगतान की गयी कुल धनराशि 9,75,709 /— रुपये माना जाए। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 20.02.2025 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण