Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Varsha chaturvedi v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/04/107303/2023
- Decision date
- 2025-06-11
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: -06-2025 शिकायत संख्या: ॥एट२44/04/07303/2023 वर्षा चतुर्वेदी बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री संदीप उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता को अंतिम अवसर देते हुए उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। प्रकरण में पीठ द्वारा शिकायतकर्ता को विगत तिथि 07-06-2024, दिनांक 4-09-2024, दिनांक 44-42-2024 एवं दिनांक 49--03--2025 को उनके द्वारा विपक्षी को अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में समस्त जमा धनराशि की Wie अथवा कस्टमर लेज़र प्रमाणित,/स्व-प्रमाणित कर तथा विपक्षी द्वारा दाखिल आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु आदेशित किया गया, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा sat आदेशों का अभी तक कोई अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता आज पीठ के समक्ष उपस्थित हुए हैं।
अतः शिकायतकर्ता को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 07-06--2024, दिनांक 4-09-2024, दिनांक 44-42--2024 एवं दिनांक 49--03--2025 का अक्षरश: पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| यदि शिकायतकर्ता द्वारा उक्त अवधि में उपर्युक्त आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा Heer tor पर अपलोड एवं दाखिल कर, अग्रिम नियत तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष /अभिकथन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा शिकायतकर्ता की अदम पैरवी में प्रश्नमत शिकायत को खारिज करने पर विचार किया जायेगा। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 06-08-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.06.I2 BHOOSREDDY 6:24:53 +0530' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 5