Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Subhash chandra And Dolly kumari v. SJP Infracon Limited

Complaint No. NCR144/04/106794/2023

Decision date
2025-02-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 i5—Rrepradt संख्या :--४८ा२44/04/06794/2023 सुभाष चंद्रा एवं डोली कुमारी बनाम एस.जे.पी. इंफ्राकॉन लिमिटेड एवं एस.जे.पी. ग्लोबल लिमिटेड दिनांक +- 04/02/2024 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सागर मेहंदी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषीन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में दिया गया लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड है, जोकि पत्रावली पर दाखिल है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा दाखिल किये गये लिखित उत्तर के सापेक्ष दिया गया प्रत्युत्तर रेरा पोर्टल के were पेज पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा बहस हेतु अग्रिम तिथि दिये जाने का अनुरोध किया गया है, जोकि स्वीकार किया जाता है। पत्रावली at बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 08.05.2025 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण