Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Satyapalbalyan v. Project Category-Un-Register Promoter Other - JAYDEV INFRATECH PRIVATE LIMITED

Complaint No. NCR144/03/92339/2022

Decision date
2023-02-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उठप्र० भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-॥ 20-शिकायत संख्या:- ४८२] 44/03/92339/2022 सत्यापाल बाल्यान बनाम जयदेव इंफाटेक प्रा.लि. दिनांक :- 20/42/ 2022 कोविड-49 को दृष्टिगत रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई और शिकायतकर्ता का वाद प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि विपक्षी की परियोजना रेरा के अन्तर्गत पंजीकृत नहीं है। पत्रावली पर विपक्षी द्वारा ऐसा कोई अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे यह विदित हो सके कि रेरा अधिनियम लागू होने से पूर्व विपक्षी द्वारा परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका था एवं सक्षम प्राधिकरण से अधिभोग पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा चुका था। वर्तमान समय में विपक्षी की परियोजना रेरा अन्तर्गत अपंजीकृत है एवं साक्ष्यों के अभाव में यह कहना गलत नहीं होगा कि विपक्षी की परियोजना दिनांक 04.05.2047 को आनगोइंग की श्रेणी में थी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या-6745--6749 / 2024 “मैसर्स न्यूटेक प्रोमोटर्स एंड डेवलपर्स wo feo बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य” में दिये गये निर्णय में स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है कि :-

33. Under Chapter II of the Act 206, registration of real estate projects became mandatory and to make the statute applicable and to take its place under subSection (l) of Section 3, if was made statutory that without registering the real estate project with a real estate regulatory authority established under the Act, no promoter shall advertise, market, book, sell or offer for sale, or invite persons to purchase in any manner a plot, apartment or building, as the case may be in any real estate project but with the aid of proviso to Section 37), it was mandated that such of the projects which are ongoing on the date of commencement of the Act and more specifically the projects to which the completion certificate has not been issued, such promoters shall be under obligation to make an application to the authority for registration of the said project within a period of three months from the date of commencement of the Act. With certain exemptions being granted to such of the projects covered by subsection (2) of Section 3 of the Act, as a consequence, all such home buyers agreements which has been executed by the parties inter se has to abide the legislative mandate in completion of their ongoing running projects.

उपरोक्त से यह स्पष्ट है कि रेरा अधिनियम के प्राविधान तभी लागू होंगे, जब परियोजना रेरा में पंजीकृत करायी गयी हो। प्रश्नगत प्रकरण में विपक्षी की प्रश्नगत परियोजना रेरा में पंजीकृत नहीं है। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत शिकायत की अग्रिम कार्यवाही हेतु विधि सलाहकार, vo yo रेरा के समक्ष संदर्भित की जाती है। co 3 ee (कल्पना मिश्रा) (सदस्य) उठ०प्र0भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण