Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sunny Omkar Singh v. Rudra Buildwell Infra Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/91767/2022

Decision date
2025-07-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत rate धारा-38 /40 / 63 सर्पा सपठित नियम-24 45-शिकायत WA—NCR 44/03/9767/2022 सनी ओंकार सिंह * बनाम wg fiesta इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 40.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुरुद्ध सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा समस्त धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है। विपक्षी भी इस बात पर सहमत है । | . जहाँ तक बकाया धनराशि वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजन करने का प्रश्न है, तो उभयपक्ष श्रीमान सचिव रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा रजिस्ट्री शुल्क, TT Yow एवं एडवांस मेन्टेनेन्स के सम्बन्ध में भी मांग-पत्र भेजे, ताकि शिकायतकर्ता उक्त धनराशि का भी भुगतान कर सके | शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकुर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.09.2025 को पेश हो। = सिंह आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण