Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Reshma Rawat v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/91533/2022

Decision date
2025-06-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 27-06-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/03/9533/2022 रेशमा रावत व अन्य बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री करन भोला उपस्थित हुए। विपक्षी कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि की ओर से पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 30-04-2025 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर पीठ द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 08-i0-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH pamest sHoosreDDy + (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 26