Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Reshma Rawat v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/91533/2022

Decision date
2025-04-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 30-04-2025 शिकायत संख्या: NcRi44/03/9533/2022 रेशमा रावत व अन्य बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री करन उपस्थित हुए। प्रकरण में आज अंतिम सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अपना कथन प्रस्तुत करते समय अवगत कराया गया है कि कप्प्लेन्ट पेज पर विपक्षी को अदा की गयी अंकित धनराशि रू.33,42,374,/- के उपरान्त वर्ष, 2049 के पश्चात्‌ अंतिम भुगतान अप्रैल, 2024 में कुछ शिकायतकर्ता द्वारा किया गया और कुछ भुगतान बैंक द्वारा ऋण अकाउन्ट से किया गया, परन्तु विपक्षी द्वारा जमा धनराशि की रसीद उपलब्ध नहीं करायी गयी। अतः विपक्षी कम्पनी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 40 दिनों के अन्दर अप्रैल, 2024 में शिकायतकर्ता एवं बैंक द्वारा ऋण अकाउन्ट से किये गये अंतिम भुगतान के सम्बन्ध में कस्टमर लेजर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और साथ ही साथ शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी io दिनों के अन्दर अपना बैंक स्टेटमेन्ट प्रमाणित,/स्व-प्रमाणित रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उभय पक्षों को यह भी आदेशित किया जाता है कि उक्त कस्टमर लेज़र तथा बैंक eect रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल हो जाने के उपरान्त यदि उनको कोई आपत्ति हो, तो वह लिखित रूप से आपित्त-पत्र रेरा Geers ta पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि epee सबवेंशन स्कीम के अन्तर्गत विपक्षी कम्पनी द्वारा ई.एम.आई. का भुगतान किया जाना था, जिसका भुगतान विपक्षी कम्पनी द्वारा न किये जाने के कारण, बैंकर उनके घर पर आकर तकाज़ा कर रहे हैं। अतः विपक्षी कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि को आदेशित किया जाता है कि वह अपने मुवक्किल से आवश्यक निर्देश प्राप्त करते हुए, अनुबन्धानुसार अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और अग्रिम नियत तिथि पर पीठ को कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 27-06-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.05.0 BHOOSREDDY 4.55.49 ,0530' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 6