Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Reshma Rawat v. Mahagun (India) Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/03/91533/2022
- Decision date
- 2025-01-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-0 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 23-0:-2025 शिकायत संख्या: NRI44/03/9533/2022 रेशमा रावत बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा संशोधन प्रार्थना-पत्र दाखिल करते हुए, प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी कमल रावल का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। अतः: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह var आदेश पोर्टल अपलोड होने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी कमल रावत का नाम कप्पलेन्ट पेज़ पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। सुनवाई दिनांक 26-07-2024 को शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया था कि विपक्षी द्वारा विगत 02 माह से ई.एम.आई. का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिस कारण उनका सिबिल खराब हो रहा है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया था कि विपक्षी कम्पनी द्वारा मई, 2024 तक की ई.एम.आई. का भुगतान किया जा चुका है और अवशेष ई.एम.आई. का भुगतान करने हेतु उनके द्वारा अपने मुवक्किल को निर्देश दे दिये जायेगें।
आज विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा ई.एम.आई. के मद में दिसम्बर, 2024 तक का भुगतान किया जा चुका है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत पिरामल बैंक द्वारा जारी दस्तावेजों के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा ई.एम.आई. का भुगतान समयबद्ध रूप से नहीं किया जा रहा है। उपर्युक्त के सम्बन्ध में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने मुवक्किल से निर्देश प्राप्त करते हुए अतिरिक्त दस्तावेज रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह तत्काल अपने मुवक्किल से निर्देश प्राप्त करते हुए, अतिरिक्त दस्तावेज रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करना सुनिश्चित करें, जिस पर शिकायतकर्ता को भी साक्ष्यों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाता है। उभय पक्षों के कथनानुसार उनके द्वारा vera शिकायत के सम्बन्ध में अपने-अपने समस्त दस्तावेज / अभिकथनों को रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जा चुके है। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली अंतिम सुनवाई हेतु, अग्रिम नियत तिथि 30-04-2025 को पेश हो। SANJAY RAMESH एह ४2077 Date: .0. : 2: BHOOSREDDY ro aed 0.24 6:2:42 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 3