Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Reshma Rawat v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/91533/2022

Decision date
2023-01-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0 प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-0।ए सुनवाई अन्तर्गत धारा-3। 6-शिकायत संख्या- NCRI44/03/9533/2022 रेशमा रावव बनाम महागुन (इंडिया) प्रा.लि. 23.0.2023 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री बिजेन्द्र उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा प्री-ई.एम.आई. का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, जिस पर विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता की प्री-ई.एम.आई. का भुगतान अगस्त, 2022 तक किया जा चुका है और बकाया प्री-ई.एम.आई. का भुगतान अग्रिम कुछ माह में कर दिया जायेगा तथा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा सितम्बर, 2023 तक प्रदान कर दिया जायेगा और विपक्षी का यह भी कहना है कि उनकी किसी अन्य परियोजना में शिकायतकर्ता को समकक्ष इकाई प्रदान किये जाने हेतु उपलब्ध नहीं है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि अग्रिम नियत तिथि से पूर्व प्रतिवाद पत्र एवं प्रमोटर का शपथ पत्र इस आशय से उपलब्ध करना सुनिश्चित करें कि उनकी किसी अन्य परियोजना में शिकायतकर्ता को समकक्ष इकाई प्रदान किये जाने हेतु उपलब्ध नहीं है, रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथिं दिनांक 44.02.2023 को पेश हो। = ee (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण