Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anil Kumar Shukla v. Gaursons Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/03/91328/2022

Decision date
2023-04-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या :- NCR44/03/9328/2022 “अनिल कुमार शुक्ला बनाम गौड़संस प्रोमोटर्स wo feo” में पीठ द्वारा उभय पक्ष के cat को सुनते हुए पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को गुण-दोष के अनुसार निस्तारित करना न्यायहित में उचित नहीं होगा, क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा मूल शिकायत में कहा गया है कि विपक्षी द्वारा आश्वासन दिया था कि उन्हें कब्जा उपलब्ध कराते समय कारपाकिंग आवंटित की जायेगी, जिस पर विपक्षी द्वारा अपने लिखित जवाब में कहा गया है कि पक्षकारों के मध्य ऐसा कोई अनुबन्ध हस्ताक्षरित नहीं हुआ है, जिसके अनुसार विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में कारपाकिंग आवंटित की जानी हो। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण में आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व यह स्पष्ट करते हुए साक्ष्य सम्बन्धित अभिलेख /अनुबन्ध रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें कि विपक्षी द्वारा कब्जा उपलब्ध कराते समय उनके पक्ष में कारपाकिंग आवंटित की जानी थी। अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु उभय पक्ष को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए उक्त शिकायत दिनांक 24.07.2023 को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें। दिनांक :- | १. /5b/ 2028 sat oe! ane 5६२० (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण