Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sajid Jamal Khan v. Project Category-Un-Register Promoter Other - ANSal hi-tech townships limited

Complaint No. NCR144/03/91106/2022

Decision date
2025-08-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 44 -शिकायत संख्या -—NCRI44/03/906/2022 साजिद जमाल खान बनाम अंसल हाई-टेक टाउनशिप्स लिमिटेड दिनांक :-48 /08 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो amit के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री अभय गुप्ता उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। पत्रावली विपक्षी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही हेतु अग्रसारित है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा सभी प्रपत्र रेरा पोर्टल पर पहले ही अपलोड किये जा चुके है तथा उन्हें पूर्व आदेश के अनुपालन में कोई अन्य प्रपत्र अपलोड नहीं करना है, उनकी बहस सुन ली जाए। आदेश दिनांकित 22.04.2025 में शिकायतकर्ता द्वारा सह-आवंटी को पक्षकार बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल करने का समय चाहा गया था, परन्तु उनके द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं किया गया है। रेरा द्वारा जारी एस.ओ.पी. दिनांकित 05.03.2024 के अनुसार सह-आवंटी को प्रकरण में पक्षकार बनाया जाना आवश्यक है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि अग्रिम नियत तिथि से पूर्व प्रकरण में अनुबंध के अनुसार सह-आवंटी के तौर पर अंजुम साजिद का नाम अंकित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 49.04.2026 को पेश हो। कं डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदां विनियामक प्राधिकरण