Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sajid Jamal Khan v. Project Category-Un-Register Promoter Other - ANSal hi-tech townships limited

Complaint No. NCR144/03/91106/2022

Decision date
2025-04-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 9 -शिकायत संख्या :— NCR44/03/906/2022 साजिद जमाल खान बनाम अंसल हाई-टेक टाउनशिप लिमिटेड दिनांक :-22 /04 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद mst के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री ललित मोहन उपस्थित | विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित। पूर्व पीठ द्वारा दिनांक 44.0.2023 को विपक्षी का लिखित जवाब दाखिल करने का अवसर समाप्त करते हुए पत्रावली एकपक्षीय कार्यवाही हेतु अग्रसरित की गई थी, जिसके पश्चात्‌ विपक्षी द्वारा दिनांक 07.05.2024 को अपना लिखित जवाब भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल किया गया है, जिसे संज्ञान में नहीं लिया जायेगा। पत्रावली विपक्षी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही हेतु अग्रसारित है जिस कारण विपक्षी के अधिवक्ता को सुना नही जा सका। शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र इस आशय का दाखिल करने का समय चाहा गया कि उनके द्वारा जिस परियोजना के सापेक्ष वर्तमान शिकायत योजित की गयी है वह रेरा में पजीकृत है। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त के सम्बन्ध में साक्ष्य व विपक्षी के साथ निष्पादित अनुबंध पत्र व विपक्षी द्वारा जारी रसीदें दाखिल करने का समय चाहा गया जो प्रदान किया जाता है। शिकायतकर्ता द्वारा सह आवंटी को पक्षकार बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल करने का समय चाहा गया जो प्रदान किया जाता है। पत्रावली aed उपरोक्त / एकपक्षीय बहस हेतु दिनांक 48.08.2025 को पेश हो। ee Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण