Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priyanka Shukla and Amit Shukla v. APV Realty Limited

Complaint No. NCR144/03/90961/2022

Decision date
2025-02-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 7-शिकायत PEI—NCR44/03/9096/2022 प्रियंका शुक्ला एवं अमित शुक्ला बनाम एपीवी Raed) लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं व उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री are राणा उपस्थित हुई। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री चारू राणा उपस्थित हुई, लेकिन विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा वकालतनामा दाखिल नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं वकालतनामा दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, परन्तु विपक्षी को बार-बार अवसर प्रदान करने के पश्चात भी विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा माननीय पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 43.07.2023 का अनुपालन किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया eal की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत यूनिट को काुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी । पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 24.03.2025 को पेश हो। आर. Rie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण