Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ved Kumar Jaiswal v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/72815/2021

Decision date
2025-04-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 23-04-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/03/7285/202 वेद कुमार जयसवाल बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्रा. लि. आदेश प्रार्थी / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया | पुकार पर प्रार्थी / शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मयंक भूषण उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अनुपालन आख्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा प्रश्नगत परियोजना के सम्बन्ध में ओ.सी./सी.सी., दिनांक 04-42--2024 को प्राप्त किया जा चुका है, परन्तु प्रार्थी / शिकायतकर्ता को आवंटित प्लॉट में कुछ तकनीकी समस्या होने के कारण, विपक्षी, प्रार्थी, शिकायतकर्ता को इसी परियोजना / aes F समान क्षेत्रफल एवं समान दर,/मूल्य पर वैकल्पिक प्लॉट आवंटित कर, पीठ द्वारा meat के अन्तर्गत पारित आदेश के अनुसार कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज के साथ अन्य अनुतोष उपलब्ध कराने हेतु तैयार हैं, जिस पर प्रार्थी / शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा विपक्षी के उपर्युक्त कथन पर अपने मुवक्किल से निर्देश प्राप्त करने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।

अतः विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपने उपर्युक्त कथनानुसार लिखित अभिकथन रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर प्रार्थी / शिकायतकर्ता, विपक्षी के उपर्युक्त कथनानुसार लिखित अभिकथन पर अपना लिखित जवाब रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि i8-06-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH amest BHOosREDDY B HOOS RED DY Date: 2025.04.24 6:45:48 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, WT | 44