Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ravindra Singh v. Logix Heights Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/71452/2021

Decision date
2025-03-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 26-03-2025 शिकायत संख्या: NCR44/03/7452/202] रविन्द्र सिंह बनाम लॉजिक्स हाईट्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश mei / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी // शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री आरूषी उपस्थित हुईं। प्रार्थी,/ शिकायतकर्ता को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। आज विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता (रविन्द्र सिंह) का दुःखद निधन हो गया है और उनके स्थान पर उनके पुत्र श्री राकेश चौधरी के साथ विपक्षी कम्पनी का समझौता हो गया है, परन्तु अभी तक प्रश्नगत शिकायत में पीठ के समक्ष इस तथ्य को संज्ञान में नहीं लाया गया और अभी भी प्रश्नगत शिकायत श्री रविन्द्र सिंह के नाम से ही व्यवह्नत हो रही है। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर लिखित संशोधन प्रार्थना-पत्र के साथ रविन्द्र सिंह का मृत्यु प्रमाण-पत्र, वारिसान प्रमाण-पत्र एवं परिवारिक सदस्यों की एन.ओ.सी. रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि i-06-2025 को पेश हो। SANJAY RAMESH paticeuntocsrgcoy BHOOSREDDY Date: 2025.03.27 5:0:2 +05'30' 5'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा | 56