Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neelima Misra and Dr. S.M. Misra v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/71302/2021

Decision date
2025-09-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,/63 सपठित नियम-24 . g-PRreprarct PANT—NCR 44/03/7302/202 नीलिमा मिश्रा और डॉ. एस.एम. मिश्रा बनाम पंचशील बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 24.04.2025 एवं 48.07.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./सी. सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न wr पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी. द्वारा आदेश का अनुपालन न किये जाने के कारण विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु दिनांक 48.07.2025 को आदेश पारित किया जा चुका है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-3 द्वारा पारित आदेश दिनांक 04.06.2022 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का वैध ओ.सी./ सी.सी. सहित अधिपत्य उपलब्ध कराया गया है। ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का अधिपत्य उपलब्ध कराना न्यायोचित होगा |

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 2 सप्ताह के अन्दर प्रार्थना-पत्र इस आशय का - दाखिल करें कि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत किस Mode से व डिक्री का निष्पादन कराना चाहता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.42.2025 को पेश हो। आई भी . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण