Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sandiip Agarwal v. Green Bay Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/03/52818/2020
- Decision date
- 2025-08-28
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 ,//63 सपठित नियम-24 43-शिकायत PA:—NCR I44/03/5288/2020 संदीप अग्रवाल बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 28.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन््फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया war) शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दिनांक 02.08.2025 को डाक के माध्यम से दाखिल की गई। शिकायतकर्ता उक्त आपत्ति रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा ई-मेल के माध्यम से विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें| विपक्षी द्वारा बताया गया कि आवंटित यूनिट को निरस्त कर दिया गया है, जबकि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु आदेश दिनांक 23.06.2025 को पारित किया गया, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया eat की मांग सहित शिकायतकर्ता को नहीं भेजा गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
नियम-24 की कार्यवाही के दौरान मनमाने तरीके से विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट को निरस्त करने हेतु पत्र भेजा गया है, जो यह दर्शाता है कि विपक्षी जानबूझकर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं करा रहा है और रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। क्योंकि विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 04.04.2025 का अनुपालन नहीं किया गया: है और न ही आज तक माननीय रेरा पीठ-4 द्वारा पारित आदेश 34.03.2024 SX, के अनुपालन में शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 34.03.2024 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। SH आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए UarsAI-Greenbay Golf Village में यूनिट We-B-4 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / RM. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है।
अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी SAT एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 06.0.2025 को पेश हो। आर पी . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण