Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ankit Pandey v. Saya Cementation Limited

Complaint No. NCR144/03/127800/2025

Decision date
2025-12-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 32-शिकायत संख्या :-धटार44/03//27800/2025 अंकित पांडेय बनाम साया सीमेन्टेशन लिमिटेड दिनांक :- 02/42,/2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम कुमार विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मोहित राय उपस्थित हुए। विपक्षी कंपनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर दिनांक 07.:2.2025 को रेरा प्राधिकरण के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत किया गया है, ऐसी स्थिति में विपक्षी कंपनी को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा प्राधिकरण के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत किये गये लिखित उत्तर की प्रति आगामी ०१ सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति ई-मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध HT | शिकायतकर्ता यदि चाहें तो वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपना प्रत्युत्तर/ लिखित बहस रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध करा सकते हैं। पत्रावली ane बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 28.04.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण