Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

radhika and ram kumar v. Land Kart Builders Private Limited

Complaint No. NCR144/03/127657/2025

Decision date
2025-08-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत ems 34-शिकायत संख्या:-+४टार44/03/27657/2025 राधिका एवं राम कुमार बनाम लैण्ड कार्ट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-05 / 08 / 2025 आदेश-:त्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि सी.एस. विजय गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी के प्रतिनिधि द्वारा wert शिकायत पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा समस्त दस्तावेज रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड नहीं किये गये हैं। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी की परियोजना में बुक करायी गयी यूनिट से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज जैसे-बुकिंग,/आवेदन फॉर्म, आवंटन, अनुबन्ध पत्र, विपक्षी को भुगतान की गयी धनराशि की समस्त रसीदें आदि की प्रतियाँ आगामी 2 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसकी प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में भौतिक रूप से भी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें| विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें | पत्रावली वास्ते उत्तर/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 03.09.2025 को पेश हो। de (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण