Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bhawna Rastogi v. Eco Green Buildtech Private Limited

Complaint No. NCR144/03/127654/2025

Decision date
2025-08-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3॥ 39-शिकायत संख्या :- टार44/03/27654/2025 भावना रस्तोगी एवं अमित कुमार बनाम ईको ग्रीन बिल्डटेक प्रा. लि. दिनांक :- 04/08 /2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता wa उपस्थित हुए एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री लीना उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता द्वारा आज पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान बुक करायी गयी यूनिट में तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने व यूनिट की यथास्थिति बनाये रखें जाने हेतु अनुरोध किया गया है, शिकायतकर्ता का अनुरोध स्वीकार किया जाता है। उभयपक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of Convenience) एवं शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कंपनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम सुनवाई की तिथि तक यथास्थिति बनाये रखेंगे। विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु स्वामीह फण्ड प्राप्त हुआ है तथा परियोजना को पूर्ण किये जाने हेतु अप्रैल, 2026 तक की समयावधि प्रदान की गयी है। विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में "Swamih Investment Fund I" wo किये जाने से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य दाखिल किये गये हैं। शिकायतकर्ता यदि चाहें तो वह आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना प्रत्युत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं।

पत्रावली वास्ते बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 49.02.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण