Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rajeev Kumar Sharma HUF v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/03/127627/2025
- Decision date
- 2026-03-13
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 3-03-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/03/27627/2025 राजीव कुमार शर्मा एचयूएफ बनाम 4. गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. 2. नितिन शर्मा (एजेन्ट) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से सी.ए. श्री योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 04 की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री आरिफ खान उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 02 अनुपस्थित | विपक्षी संख्या: 02 को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। विपक्षी संख्या: 02 (नितिन शर्मा (एजेन्ट)) को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण sar आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी संख्या: 04 एवं विपक्षी संख्या: 02 के आपत्ति-पत्रों पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उभय पक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) VF अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 03-07-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.03.4 BHOOSREDDY |;.7:554+0530' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 23