Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bikramjeet Singh v. Ats Homes Private Limited

Complaint No. NCR144/03/127406/2025

Decision date
2025-05-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर “सुनवाई पीठ-3 4 -शिकायत संख्या :-४टारा44/03/27406/2025 बिक्रमजीत सिंह बनाम एटीएस होम्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक —05 /05 / 2025

शिकायतकर्ता का वाद aati के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री करन ग्रोवर उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री हर्ष प्रताप शाही उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी द्वारा उनकी यूनिट संख्या-22492 दिनांक 25.02.2025 को निरस्त किया जा चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा लिखित शिकायत में अंतरिम अनुतोष के तौर पर विपक्षी को यूनिट संख्या-22492 के सम्बन्ध में प्रकरण के निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखने के लिए निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया गया है। विपक्षी द्वारा कहा गया कि शिकायततकर्ता द्वारा पूर्व में विपक्षी के विरूद्ध एक अन्य शिकायत योजित की गई थी जिसका साक्ष्य दाखिल करने हेतु एक तिथि प्रदान कर दी जाए, जो प्रदान की जाती है। प्रकरण में यह स्पष्ट हो जाने के पश्चात्‌ कि शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में विपक्षी के विरूद्ध कोई अन्य वाद योजित किया गया है अथवा नहीं के पश्चात्‌ ही शिकायतकर्ता द्वारा की गई अंतरिम अनुतोष की याचना पर विचार किया जायेगा। उभयपक्षों को निर्देशित किया जाता है कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में विपक्षी के विरूद्ध कोई अन्य शिकायत योजित की गई है तो उभयपक्ष उक्त शिकायत में पारित आदेश की प्रति अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ के समक्ष प्रस्तुत करें तथा विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रकरण में अपना लिखित जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed उपरोक्त,बहस हेतु दिनांक 49.08.2025 को पेश हो। sa Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण