Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Meenakshi v. Saya Cementation Limited
Complaint No. NCR144/03/127311/2025
- Decision date
- 2026-08-03
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत est 7-शिकायत संख्या :- एटार44/03/273/2025 मीनाक्षी बनाम साया सीमेन्टेशन लिमिटेड... विपक्षी संख्या-04 एवं एलिसा इंफ्राटेक प्रा. लि... विपक्षी संख्या-02 दिनांक :— 03/08 / 2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या-04 की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुईं एवं विपक्षी संख्या-02 अनुपस्थित | थ्ग विपक्षी कंपनी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत में मैसर्स एलिसा इंफ्राटेक प्रा. लि. को विपक्षी संख्या-2 के रूप में पक्षकार नहीं बनाया गया है, जिस कारण उनके द्वारा प्रश्नगत शिकायत में इम्पलीडमेन्ट एप्लीकेशन प्रस्तुत कर मैसर्स एलिसा इंफ्राटेक प्रा. लि. को विपक्षी संख्या-2 के रूप में पक्षकार बनाये जाने का अनुरोध किया गया है, जोकि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी संख्या-02 को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी किया जाए। 8 विपक्षी संख्या-02 को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर प्राधिकार पत्र /वकालतनामा सहित रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण vad लिखित उत्तर में aia करना सुनिश्चित करें, जिसकी भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें |
(eat) विपक्षी संख्या-04 की विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना संशोधित लिखित उत्तर दिनांक 04.08.2026 को रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किया गया है, परन्तु भौतिक प्रति दाखिल नहीं की गयी है। विपक्षी संख्या-04 को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर दिनांक 04.08.2026 को अपलोड किये गये संशोधित लिखित उत्तर की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपना प्रत्युत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते प्रत्युत्तर / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 45.40.2026 को पेश हो। H A R | 5 H Digitally signed by HARISH TRIPAT एक Date: 2026.08.04 H | 6:46:27 +05'30' हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी / प्रत्यायोजित अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण