Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Ranjan v. Gaursons Hi-Tech Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/03/118565/2024

Decision date
2025-12-31
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 3-2-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/03/I8565/2024 आशीष रंजन बनाम गौड़संस हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री अनुज रंजन उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता उपस्थित हुए। प्रकरण में विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उनके द्वारा usta शिकायत के सम्बन्ध में मौखिक रूप से प्रस्तुत समस्त तथ्यों एवं तिथियों तथा शिकायतकर्ता को कितनी धनराशि मेंटेनेन्स एवं विद्युत के सम्बन्ध समायोजित /भुगतान की गयी है, के सम्बन्ध में समस्त तथ्यों को शपथ-पत्र में वर्णित / अंकित कर, साक्ष्यों सहित शपथ-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी कम्पनी के उपर्युक्त शपथ-पत्र पर अपना अतिरिक्त प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 08-04-2026 को पेश हो। Digitally si d by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.0.0 BHOOS REDDY I quae? 40530. (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 29