Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Shikha Goel AND Sangam Kumar Aggarwal v. Hebe Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/03/118435/2024
- Decision date
- 2026-01-02
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 02-0-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/03/I8435/2024 शिखा गोयल व अन्य बनाम हेबे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनकी ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ जोशी की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री संजना उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि अभी भी प्रश्नगत परियोजना पूर्ण नहीं है और शिकायतकर्ता की ओर से रेरा तकनीकी टीम द्वारा किये गये स्थलीय निरीक्षण आख्या, दिनांक 20-03-2023 की प्रति कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड की गयी है, परन्तु उक्त स्थलीय निरीक्षण आख्या को oi वर्ष 09 माह का समय व्यतीत होने के ORG, wera शिकायत के निस्तारण हेतु अद्यावधिक (Updated) स्थिति जानना आवश्यक है, क्योंकि शिकायतकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि फिलहाल प्रश्नगत परियोजना or Rr रजिस्ट्रेशन समाप्त (Lapse) हो गया है। उपर्युक्त के सम्बन्ध में पीठ द्वारा विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा से जानकारी ज्ञात करने पर, उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि उन्हें उपर्युक्त के सम्बन्ध में जानकारी अप्राप्त है।
अत: विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उपर्युक्त तथ्यों एवं प्रश्नगत परियोजना के निर्माण तथा प्रश्नगत परियोजना के सम्बन्ध में ओ.सी.,/सी.सी. प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में अपने मुवक्किल से आवश्यक निर्देश प्राप्त करते हुए, अपना अतिरिक्त आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त अतिरिक्त आपत्ति-पत्र पर अपना अतिरिक्त प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और उभय पक्ष, प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। शिकायतकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा अनुरोध किया गया है कि प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण हेतु, अद्यावधिक Updated स्थिति जानने के लिए स्थलीय निरीक्षण करा लिया जाये और वह स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु, पोर्टल पर अपलोडेड रेरा कार्यालय आदेश, दिनांक 44-42-2024 (पत्रांक संख्या: 46940 /यू पी. रेरा,/साम.रेग्यू. 209, 5वां संशो.,/ 2024-25) तथा दिनांक 20-42-2024 (पत्रांक संख्या: 4732,/ यूपी. रेरा/स्थ. निरी.,/2024-25) के अनुपालन में अपेक्षित धनराशि जमा करने तथा wets निरीक्षण कराये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।
अत: रेरा तकनीकी टीम को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता द्वारा उपर्युक्त अपेक्षित धनराशि का भुगतान किये जाने तथा स्थलीय निरीक्षण किये जाने सम्बन्धी बिन्दु उल्लिखित करते हुए, लिखित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये जाने के उपरान्त, उभय पक्षों की उपस्थिति में vera परियोजना,/टॉवर / यूनिट के सम्बन्ध में आगामी 04 माह के अन्दर स्थलीय निरीक्षण करते हुए, निरीक्षण आख्या रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, एक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 29-04-2026 को पेश हो। उप... RAMESH BHOOSREDDY BH (ere) S| REDDY Date: 2026.0.03 व7:33:44 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. RT| 24