Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hitesh Bansal v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/03/118420/2024

Decision date
2024-11-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 20-2-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/03/I8420/2024 हितेश बंसल बनाम ग्रीन बे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता मोहम्मद अदनान अराफत उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रकर्ष तिवारी के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री शुभभ्‌ निवास उपस्थित हुए। प्रकरण में पीठ द्वारा विगत तिथि 44-08-2024 को विपक्षी को प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखने हेतु आदेशित किया गया, परन्तु आज शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह मौखिक रूप से अवगत कराया गया कि पीठ के उपर्युक्त आदेश के उपरान्त भी विपक्षी कम्पनी द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में आवंटन को निरस्त कर दिया गया। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी to दिनों के अन्दर उपर्युक्त आवंटन निरस्तीकरण के निर्णय को वापस लेते हुए, प्रश्नगत यूनिट के आवंटन को यथावत्‌ बनाये रखें, अन्यथा कि स्थिति में रेशा अधिनियम, 20:6 की धारा-35 एवं 36 के अन्तर्गत विपक्षी कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक या बोर्ड के वरिष्ठ निदेशक को आदेशित किया जाता है कि वह अग्निम नियत तिथि पर पीठ के समक्ष उपस्थित होकर, साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें कि क्‍यों न wera शिकायत को धारा-63 के अन्तर्गत शास्ति हेतु प्राधिकरण के समक्ष संदर्भित कर दिया जाये।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए यह भी आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज / अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज //अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली ard आपत्ति-पत्र,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 2-02-2025 को पेश हो। बट, अध्यक्ष, RT| 35