Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rohit Arora v. PATEL ADVANCE JV Registered Office

Complaint No. NCR144/03/118055/2024

Decision date
2025-08-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 34 -शिकायत संख्या — NCRI44/03/8055/2024 रोहित अरोड़ा बनाम पटेल एडवांस जेवी दिनांक :-04 /08 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद mis के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री ऋषिन्द्र विकम सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री पुरवित जैन उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा प्रकरण की पोषणीयता पर आपत्ति दाखिल की गयी है। विपक्षी द्वारा कहा गया कि शिकायतकर्ता द्वारा मूल आवंटी का मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया गया है तथा उनके द्वारा यूनिट पर तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित किये जा चुके है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा मूल आवंटी रेनू डिगरा का मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिसान प्रमाण पत्र तथा रेनु डिगरा के अन्य वारिसों कृष्ण कुमार अरोडा पति रेनू डिगरा द्वारा व साहिल अरोडा पुत्र रेनु डिगरा द्वारा रोहित अरोडा पुत्र रेनु डिगरा के नाम पर 400/— रूपये के KT पर जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया कि उनके द्वारा वर्तमान प्रकरण में अपना मूल अनुतोष कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज के स्थान पर यूनिट पुर्नस्थापित किये जाने का अनुतोष अंकित किये जाने हेतु संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल करने का समय चाहा गया, जो प्रदान किया जाता है। पत्रावली ad उपरोक्त ,/बहस हेतु दिनांक 48.42. 2025 को पेश हो | a) ood Slo दीपक स्वरूप WRT (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण