Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rohit Arora v. PATEL ADVANCE JV Registered Office
Complaint No. NCR144/03/118055/2024
- Decision date
- 2024-09-19
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 36 -शिकायत संख्या -— NCRI44/03/8055/2024 रोहित अरोड़ा बनाम पटेल एडवांस जेवी दिनांक :-9 /09 / 2024 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा वर्तमान प्रकरण में सह-आवंटी को पक्षकार बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र व प्रकरण में रेरा फॉर्म-एम में अंकित यूनिट संख्या संशोधित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र के अवलोकन से विदित है कि यूनिट dem—G2/i50 रेणुका डिगरा को आवंटित की गई थी, जिनका निधन दिनांक 24.04.2024 को हो चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा अपने प्रार्थना पत्र के साथ पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र संलग्नक किया गया है, जिससे विदित है कि वर्तमान शिकायत मूल आवंटी के पारिवारिक सदस्य रोहित अरोडा द्वारा योजित की गई है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा अन्य पारिवारिक सदस्य द्वारा उनके पक्ष में जारी एन.ओ.सी. दाखिल नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा ऐसा कोई साक्ष्य दाखिल नहीं किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के अभिलेखों में पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र के अनुसार प्रश्नगत यूनिट मूल आवंटी के किसी अन्य या सभी पारिवारिक सदस्यों के नाम पर स्थानान्तरित की जा चुकी हो, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना पत्रों को स्वीकार किया जाना संम्भव नहीं है|
शिकायतकर्ता er आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व प्रश्नगत शिकायत में पैरवी हेतु उक्त शिकायत से सम्बन्ध्ति यूनिट अपने नाम पर स्थानान्तरित कराये जाने के लिए वारिसान प्रमाण पत्र तथा उनके नाम पर अन्य वारिसों द्वारा रू. 400/- के स्टाम्प पेपर पर जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, तदोपरान्त विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह उक्त दस्तावेजो के क्रम में शिकायतकर्ता के पक्ष में प्रश्नगत यूनिट विधिक रूप से स्थानान्तरित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed उपरोक्त हेतु दिनांक 46.04.2025 -को पेश हो। Sa Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण