Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Nidhi Jain v. Nexgen Infracon Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/03/118037/2024
- Decision date
- 2026-02-25
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 25-02-2026 शिकायत संख्या: एटा२44/03/8037/2024 निधि जैन व अन्य बनाम TRIG इन्फ्राकॉन प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुशवत्स उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ जोशी की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री संजना उपस्थित gy | प्रकरण में पीठ द्वारा विगत तिथि 28-44-2025 को आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता को नियमानुसार अपना सही नवीन वकालतनामा तथा शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र पर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था, परन्तु विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा आज की तिथि तक न तो नियमानुसार सही अपना नवीन वकालतनामा तथा उपर्युक्त अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 27-07-2025 पर अपना कोई आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति उपलब्ध नहीं करायी गयी है। अतः उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 27-07-2025 को स्वीकार किया जाता है।
साथ ही रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे शिकायतकर्ता को were पेज के फार्म-एम पर अंकित याचित अनुतोष यथा Registration of Sale Deed के स्थान पर कब्जा देने में हुए विलम्ब के आधार पर विलम्बित अवधि का ब्याज (Delay Interesy दिलाये जाने सम्बन्धी अनुतोष को अंकित,संशोधित किये जाने हेतु अनुमति प्रदान करें, तदोपरान्त शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे आगामी 45 दिनों के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फार्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। अतः विपक्षी कम्पनी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उपर्युक्त नवीन याचित अनुतोष यथा कब्जा देने में हुए विलम्ब के आधार पर विलम्बित अवधि का ब्याज (Delay Interest) पर अपना नवीन/संशोधित आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में cia करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त नवीन,/संशोधित आपत्ति-पत्र पर अपना नवीन प्र॒त्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,//अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 24-06-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.02.2 BHOOSREDDY ऐड (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 36