Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hisan Marketing Limited v. implex infrastructure pvt. ltd

Complaint No. NCR144/03/117903/2024

Decision date
2025-03-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 i8 -शिकायत संख्या —NCR44/03/7903/2024 हिसान मार्केटिंग लिमिटेड बनाम इम्पलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-03 /03 /2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री हेमंत जैन उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित। विपक्षी द्वारा अपना लिखित जवाब भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल किया गया है जो पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि वह तकनीकी कारणों से अपने जवाब की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करने में असमर्थ है परन्तु उनके द्वारा लिखित जवाब की प्रति शिकायतकर्ता को ईमेल के माध्यम से प्राप्त करा दी गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उन्हें विपक्षी द्वारा दाखिल लिखित जवाब की प्रति प्राप्त हो गयी है। उपरोक्त कारणवश विपक्षी द्वारा रेरा कार्यालय में भौतिक रूप से दाखिल लिखित जवाब का संज्ञान लिया गया। विपक्षी द्वारा कहा गया कि वह शिकायतकर्ता को निकटतम भविष्य में कब्जा उपलब्ध नहीं करा पायेगे इसलिए वह शिकायतकर्ता को रिफण्ड करने को तैयार है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उन्हें यूनिट का भौतिक कब्जा व विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाया जाए। उभयपक्षों के तर्को को सुना गया। पत्रावली वास्ते आदेशरर्थ सुरक्षित। OS Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण