Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pushpendra Kumar v. Super City Developers Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/03/117885/2024

Decision date
2025-09-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत ast 3-शिकायत संख्या :- NCR44/03/7885/2024 पुष्पेन्द्र कुमार बनाम सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 02/09/2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सक्षम राणा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री हिमानी उपस्थित gg | विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में पक्षकारों के मध्य समझौता किया जा चुका है, जिस पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर प्रार्थना पत्र दिनांकित 04.06.2025 अपलोड करते हुए आपत्ति दर्ज की गयी है और पक्षकारों के मध्य हुए समझौतानामा / एम.ओ.यू. को अस्वीकार किया गया है। ऐसे में पीठ द्वारा पक्षकारों के मध्य हुए समझौतानामा / एम.ओ.यू. को शून्य माना जाता है। विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर दाखिल करने हेतु 4 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी का अनुरोध स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 20.04.2026 को पेश et ee (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण