Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjeev Tandon v. Yuvraj Infra Venture Private Limited

Complaint No. NCR144/03/117876/2024

Decision date
2025-12-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 49-शिकायत संख्या--न्टारा 44/03/7876/2024 संजीव टंडन बनाम युवराज इंफ्रा वेंचर प्रा. लि. दिनांक :-04/42,/ 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्तास्वयं उपस्थित हुए। विपक्षीकी ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री चेष्ठा भारद्वाज उपस्थित हुए। विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत प्रकरण में उभयपक्षों के मध्य दिनांक 05.09.2024 को समझौतानामा हस्ताक्षरित व निष्पादित किया गया है। विपक्षी के इस कथन पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए कहा गया है कि उभयपक्षों के मध्य हस्ताक्षरित समझौतानामा का विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्वउभयपक्षों के मध्यहस्ताक्षरित समझौतानामा में वर्णित समस्त शर्तों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए 'अनुपालन आख्या' रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करें अन्यथा कि स्थिति में vera शिकायत के सम्बन्ध मेंअपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें, जिससे प्रश्नगत शिकायत का निस्तारण विधिनुसार सुनिश्चित किया जा सकें | पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 28.04.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण