Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjeev Tandon v. Yuvraj Infra Venture Private Limited

Complaint No. NCR144/03/117876/2024

Decision date
2025-05-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 29-शिकायत संख्या :- NCR44/03/7876/2024 संजीव टंडन बनाम युवराज इंफ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 44/05 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री अनवी उपस्थित | विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत प्रकरण में उभयपक्षों के मध्य दिनांक 05.09.2024 को समझौतानामा हतस्ताक्षरित किया गया है। विपक्षी के इस कथन पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए कहा गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक समझौतानामा का अनुपालन नहीं किया गया है। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व उभयपक्षों के मध्य हुए समझौतानामा का अनुपालन करना सुनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति में vert शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 20.08.2025 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण