Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Arti Sharma v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/117853/2024

Decision date
2025-07-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aris दिनांक: 25-07-2025 शिकायत संख्या: NCR44/03/]7853/2024 आरती शर्मा बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो।

प्रकरण में विगत तिथि 02--05-2025 को पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान विपक्षी कम्पनी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री करन भोला उपस्थित हुए और उनके द्वारा अपना प्राधिकार-पत्र/ बोर्ड रेज़ोल्यूशन WI कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करने हेतु 04 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया था, जिसको पीठ द्वारा प्रदान करने के साथ-साथ, विपक्षी कम्पनी को न केवल प्रश्नगत शिकायत, अपितु रेरा पोर्टल पर लम्बित सभी शिकायतों में अधिकृत प्रतिनिधि का प्राधिकार-पत्र एवं बोर्ड रेज़ोल्यूशन रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करने हेतु आदेशित किया गया था और अन्यथा कि स्थिति में दिनांक 07-05-2025 के बाद से यदि लम्बित सभी शिकायतों में से किसी भी शिकायत में अधिकृत प्रतिनिधि का प्राधिकार-पत्र एवं बोर्ड रेज़ोल्यूशन उपलब्ध नहीं होगा, तो प्रत्येक शिकायत में पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट करने के आधार पर विपक्षी कम्पनी के विरूद्ध खर्चा Cost) रू.0,000,//- अधिरोपित करने पर पीठ को विचार करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा, सम्बन्धी पारित किये गये, परन्तु आज न तो विपक्षी कम्पनी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री करन भोला उपस्थित हुए और न ही कोई अन्य अधिकृत प्रतिनिधि पीठ द्वारा पारित उपर्युक्त आदेश के अनुपालन के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट करने हेतु उपस्थित हुआ है।

विपक्षी द्वारा किये गये उपर्युक्त कृत्य के कारण पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट हुई। अतः विपक्षी कम्पनी पर %.0,000/— खर्चा (Cost) अधिरोपित किया जाता है, जो कि उनके द्वारा रेरा प्राधिकरण के खाता संख्या: 40050469860, आई.एफ.एस.सी. कोड: IDFBO02I25i में आर.टी.जी.एस. अथवा माँग-ड्राफ्ट के माध्यम से आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा करते हुए, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड किया जायेगा। यदि उक्त अधिरोपित खर्चा (Cost), विपक्षी द्वारा आगामी 4१5 दिनों के अन्दर जमा कर, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड नहीं किया जाता है, तो सचिव, रेरा उपर्युक्त खर्चा (Cost) & सम्बन्ध में वसूली हेतु प्रमाण-पत्र जारी करेंगे। अतः विपक्षी कम्पनी को यह भी सचेत किया जाता है कि उनके द्वारा अपने किसी अधिकृत प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता के माध्यम से यदि अग्रिम नियत तिथि पर पीठ के समक्ष उपस्थित होकर, प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना पक्ष / अभिकथन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर एकपक्षीय रूप से शिकायतकर्ता के तकों को सुनते हुए, विधिनुसार प्रकरण निस्तारण किये जाने पर विचार किया जायेगा। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता के कथनानुसार उनके द्वारा wera शिकायत के सम्बन्ध में अपने समस्त दस्तावेज ,/अभिकथन रेरा Here tor पर अपलोड एवं दाखिल किये जा चुके हैं। अतः पत्रावली अंतिम सुनवाई हेतु, अग्रिम नियत तिथि 26-4-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.07.26 6:20:2 BHOOSREDDY +30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 0