Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Arti Sharma v. Mahagun (India) Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/03/117853/2024
- Decision date
- 2025-05-02
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 02-05-2025 शिकायत संख्या: ॥एटा२44/03/7853/2024 आरती शर्मा बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री करन भोला उपस्थित हुए। विपक्षी कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा अपना प्राधिकार-पत्र / बोर्ड रेज़ोल्यूशन रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 04 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी कम्पनी को यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रश्नगत शिकायत के अतिरिक्त रेरा पोर्टल पर लम्बित समस्त शिकायतें, जिसमें वह विपक्षी की भूमिका में हैं, उन सभी शिकायतों में श्री करन भोला विगत तिथियों से अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हो रहे, परन्तु विपक्षी कम्पनी के विरूद्ध लम्बित शिकायतों में पुराने विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार का ही वकालतनामा अपलोडेड है।
अतः विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह आगामी of सप्ताह के अन्दर न केवल प्रश्नगत शिकायत, अपितु रेरा पोर्टल पर लम्बित सभी शिकायतों में अधिकृत प्रतिनिधि का प्राधिकार-पत्र एवं बोर्ड रेज़ोल्यूशन रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा कि स्थिति में अग्रिम नियत तिथि 07-05-2025 के बाद से यदि लम्बित सभी शिकायतों में से किसी भी शिकायत में अधिकृत प्रतिनिधि का प्राधिकार-पत्र एवं बोर्ड रेजोल्यूशन उपलब्ध नहीं होगा, तो प्रत्येक शिकायत में पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट करने के आधार पर विपक्षी कम्पनी के विरूद्ध खर्चा (Cost) रू.0,000 /- अधिरोपित करने पर पीठ को विचार करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 25-07-2025 को पेश हो। Digitally signed b 5800४. १06 RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2025.05.03 75:0:02 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 0