Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Centre For Excellence In Project Managment Pvt. Ltd v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/03/117815/2024
- Decision date
- 2025-06-06
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 06-06-2025 शिकायत संख्या: NCR I44/03/785/2024 सेन्टर फॉर एक्सीलेन्स इन प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट प्रा. लि. बनाम aa मेगासिटी सेन्टर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। प्रकरण में विगत तिथि 06-03-2025 को पीठ द्वारा विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया गया था कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र//वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण vad आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, तदोपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता को विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर WI कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करने हेतु आदेशित किया गया था, परन्तु विपक्षी द्वारा उपर्युक्त आदेश के अनुपालन में अभी तक अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं किया गया है।
विपक्षी द्वारा किये गये उपर्युक्त कृत्य के कारण पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट हुई। अतः विपक्षी पर रू.5,000,//- खर्चा (Cost) अधिरोपित किया जाता है, जो कि उनके द्वारा रेरा प्राधिकरण के खाता संख्या: 0050469860, आई.एफ.एस.सी. कोड: IDFBO02I25 में आर.टी.जी.एस. अथवा माँग-ड्राफ्ट के माध्यम से आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा करते हुए, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड किया जायेगा। यदि var अधिरोपित खर्चा (Cost, विपक्षी द्वारा आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा कर, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं किया जाता है, तो सचिव, रेरा उपर्युक्त खर्चा Cost) के सम्बन्ध में वसूली हेतु प्रमाण-पत्र जारी करेंगे। इसके अतिरिक्त उपर्युक्त समस्त तथ्यों के आलोक में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता के व्यक्तिगत आश्वासन के आधार पर न्यायहित में विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 दिनों के अन्दर पीठ द्वारा पारित उपर्युक्त आदेश, दिनांक 06-03-2025 का sere: पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उपर्युक्त अवधि में विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने के उपरान्त आगामी 03 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर WI कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करना सुनिश्चित करें।
उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि :2-09-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.06.06 BHOOSREDDY 4:47:4 +05'30° (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 40