Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Zohaib Salam v. Earthcon Constructions Private Limited

Complaint No. NCR144/03/117478/2024

Decision date
2025-08-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत ees 4-शिकायत संख्या :-- ४टा२44/03/7478/2024 जोहैब सलाम बनाम अर्थकॉन Ered प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 48 /08 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुरुद्ध सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सार्थक राणा उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पक्षकारों के मध्य पूर्व में समझौतानामा हस्ताक्षरित किया गया था, परन्तु विपक्षी द्वारा आज तक समझौतानामा की शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया है, जिस कारण वर्तमान शिकायत योजित की गयी है, साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा अभी तक बैंक ऋण का भुगतान नहीं किया गया है, केवल शिकायतकर्ता द्वारा स्वयं जमा की गयी धनराशि वापस की गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत प्रकरण के निराकरण हेतु उक्त पत्रावली को प्राधिकरण के कंसीलिएटर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता का अनुरोध स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता के इस अनुरोध पर विपक्षी द्वारा भी सहमति व्यक्त की गयी है। सम्बन्धित शिकायत के तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए उक्त पत्रावली को प्राधिकरण के कंसीलिएटर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण