Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Devi Singh Silotia v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/107188/2023

Decision date
2025-12-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 ,/63 सपठित नियम-24 40-शिकायत संख्या:--0८7₹]44/03॥0788/2023 देवी सिंह सिलोटिया बनाम महागुन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 46.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री संजना उपस्थित हुई। सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी की ओर से अपना जवाब एवं वकालतनामा दाखिल नहीं किया गया है, जबकि पिछली तिथि 44.44.2025 को विपक्षी को वकालतनामा दाखिल करने हेतु अवसर प्रदान किया गया था। विपक्षी की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा अधिकृत सी.ए की आख्या के अनुसार बकाया धनराशि का भुगतान एक माह के अन्दर विपक्षी को करना सुनिश्चित करें। जहाँ तक विलम्ब ब्याज की धनराशि को बकाया धनराशि में समायोजित करने का प्रश्न है, इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि विपक्षी को अदा करने के उपरान्त कब्जा दिलाये जाने का आदेश पारित किया जायेगा। यदि शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों का भुगतान करने पर विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया जाता है और रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के पक्ष में नहीं कराई जाती है, तो ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराई जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 42.03.2026 को पेश हो। आर मी a सिंह arate अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण