Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jagmohan lal sharma v. Hebe Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/03/106875/2023

Decision date
2024-08-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aRi—34 दिनांक: 2-08-2024 शिकायत संख्या: ॥70२44/03/06875/2023 जगमोहन लाल शर्मा बनाम हेबे SRE प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अजय कुमार शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | प्रकरण में पीठ द्वारा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को विगत तिथि 29--05--2024 को अपने मुवक्किल को शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कर, नियत तिथि पर पीठ को अवगत कराने हेतु आदेशित किया गया, लेकिन आज विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा भारत बन्द होने के कारण प्रश्नगत शिकायत में प्रतिभाग करने में असमर्थरता व्यक्त की गयी है। आज प्रश्नगत शिकायत अंतिम सुनवाई हेतु नियत थी। उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 29--05-2024 का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए, अग्रिम नियत तिथि पर बहस के समय पीठ को अवगत कराना सुनिश्चित करेगें | उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।

पत्रावली अंतिम सुनवाई हेतु, अग्रिम नियत तिथि 06-i-2024 को पेश हो। Digitally signed b: SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.08.22 BHOOSREDDY 9:24:07 +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।