Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jagmohan lal sharma v. Hebe Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/03/106875/2023

Decision date
2024-05-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 29-05-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/03/I06875/2023 जगमोहन लाल शर्मा बनाम हेबे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अजय शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। आज प्रश्नगत शिकायत अंतिम बहस हेतु नियत है, परन्तु विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता की ओर से शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रत्युत्तर का अध्ययन करने हेतु समय चाहा गया है, जिस पर पीठ द्वारा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को 02 सप्ताह का अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके मुवक्किल द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष वर्ष, 2046 में ही 95 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जा चुका है, जिसकी उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्य से पुष्टि होती है। इसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा उनके मुवक्किल, जो कि वरिष्ठ नागरिक है, उनको इस आधार पर प्रश्नगत यूनिट का कब्जा नहीं दिया जा रहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा अवशेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अपने मुवक्किल से शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश प्राप्त कर, नियत तिथि पर पीठ को अवगत कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अंतिम सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 2-08-2024 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH

RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.05.3 BHOOSREDDY :4:58 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।