Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Divyesh Singh Rathore v. Newtech Promoters and Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/03/106510/2023

Decision date
2023-05-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या — NCR44/03/0650/2023 “दिव्येश सिंह राठौर बनाम न्यूटेक प्रोमोटर्स एण्ड डेवलपर्स mo fo” में पीठ द्वारा उभय पक्ष के तर्कों को सुनते हुए पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को गुण-दोष के अनुसार निस्तारित करना न्यायहित में उचित नहीं होगा, क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी मूल शिकायत में जमा धनराशि 4t66875/— रूपये मय ब्याज वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा उक्त अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में समस्त रसीदों की छायाप्रतियाँ दाखिल नहीं की गयी है। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण में आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व उनके द्वारा विपक्षी को अदा की गयी समस्त धनराशि के सम्बन्ध में रसीदों की प्रतियाँ तथा अन्य प्रश्गगत शिकायत से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों की छायाप्रतियाँ रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें और साथ ही विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना लिखित जवाब रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु उभय पक्ष को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए उक्त शिकायत दिनांक 04.07.2023 को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें। दिनांक :- [9269 2023 के ae गे . (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण