Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sumit Kumar Chaudhary and Mrs. Chanchal Varshney v. Gaursons Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/03/106310/2023

Decision date
2024-12-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aRi—34 दिनांक: 20-2-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/03/0630/2023 सुमित कुमार चौधरी व अन्य बनाम गौड़संस प्रोमोटर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री शुभांशु उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में कराये गये स्थलीय निरीक्षण के समस्त दस्तावेजों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 03 दिनों का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 49-09-2024 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य तथा शिकायतकर्ता द्वारा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोडेड स्थलीय निरीक्षण आख्या में उठाये गये बिन्दुओं के सम्बन्ध में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करना सुनिश्चित करें| उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा उभय पक्ष, अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने समस्त दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 26-03-2025 को पेश हो।

SANJAY Digitally signed by RAMESH SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDD pate: 2024.2.27 Y 78:24:2 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।