Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Bipin Bihari Gautam v. Gaursons Promoters Private Limited
Complaint No. NCR144/03/106200/2023
- Decision date
- 2024-05-29
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 29-05-2024 शिकायत संख्या: ॥२0२44/03/06200/2023 बिपिन बिहारी गौतम बनाम गौड़संस प्रोमोटर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री के.के. सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए। प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र, दिनांक 46--44-2023 दाखिल करते हुए प्रश्नगत शिकायत में चयनित विपक्षी (गौड़संस प्रोमोटर्स प्रा. लि.) के अतिरिक्त विपक्षी संख्या: 02 के रूप में गौड़संस हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चरर प्रा. लि. को आवश्यक पक्षकार बनाये जाने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा सर्वप्रथम विपक्षी कम्पनी (गौड़संस प्रोमोटर्स प्रा. लि.. की परियोजना "Gaur City Arcade" में यूनिट संख्या: FF-29 को बुक कराया गया, जिसको बाद में विपक्षी संख्या: 02 (गौड़संस हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.) की परियोजना "Gaur City Mall" में यूनिट संख्या: I85 F स्थानांतरित कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा एक अन्य प्रार्थना-पत्र, दिनांक 28-03-2024 दाखिल करते हुए कहा गया है कि उनके द्वारा विपक्षी को venta यूनिट की कुल कीमत के सापेक्ष 48 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किये जाने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-43 के अनुपालन में बी.बी.ए. निष्पादित / जारी नहीं कराया गया है। अत: शिकायतकर्ता द्वारा धारा-43 के अनुपालन में विपक्षी को बी.बी.ए. निष्पादित कराये जाने हेतु निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है। उपर्युक्त दो प्रार्थना-पत्रों के अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा एक अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 28-03-2024 दाखिल करते हुए, मूल शिकायत में माँगे गये अनुतोष SANJAY Digitally signed 8 4 by SANJAY “ih RAMESH aes BHOOSREDDY BHOOSR bate: 2024.05.3 EDDY 7:2:02 +05'30" E-Court जमा धनराशि मय ब्याज के स्थान पर प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल तीनों प्रार्थना-पत्रों पर विपक्षी द्वारा अपना समेकित आपत्ति-पत्र, दिनांक 02-04-2024 दाखिल किया गया है। आज उभय पक्षों के द्वारा उपर्युक्त वर्णित तीनों प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में तथ्यों एवं अभिलेखों को प्रस्तुत कर विस्तृत बहस की गयी और यह पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत तीनों प्रार्थना-पत्र तथ्यों एवं साक्ष्यों से समर्थित हैं। अत: उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में शिकायतकर्ता के तीनों प्रार्थना-पत्र को स्वीकृत किये जाते हैं।
अतः मूल शिकायत में दर्ज अनुतोष जमा धनराशि मय ब्याज के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज तथा उक्त शिकायत में आवश्यक पक्षकार गौड़संस हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को विपक्षी संख्या: 02 बनाये जाने हेतु रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को Gat संशोधन करने की अनुमति प्रदान करें तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे आगामी o4 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज़ पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित He | इसके अतिरिक्त विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 40 दिनों के अन्दर रेरा अधिनियम, 2046 के अनुपालन में आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता के पक्ष में बी.बी.ए. निष्पादित// जारी करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना संशोधित आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण vad आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं। पत्रावली aed आपत्ति-पत्र /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 2I-08-2024 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.05.3 BHOOSREDDY 7:2:24 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा | -2-