Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shilpa Verma v. Royalgolf link city projects private limited

Complaint No. NCR144/03/106179/2023

Decision date
2024-04-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 24-शिकायत संख्या :- NCR44/03/0679/2023 शिल्पा वर्मा बनाम रॉयलगोल्फ लिंक सिटी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 45/04 /2024 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनकी प्रतिनिधि सी.एस. निकिता उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि के ब्याज सहित यूनिट का कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी अवशेष देय धनराशि का भुगतान न किये जाने के कारण उनकी यूनिट का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण के निराकरण हेतु उक्त पत्रावली को प्राधिकरण के कंसीलिएटर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का अनुरोध किया गया है, जोकि रवीकार किया जाता है। विपक्षी के इस अनुरोध पर शिकायतकर्ता द्वारा भी सहमति व्यक्त की गयी है। सम्बन्धित शिकायत के तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए उक्त पत्रावली को प्राधिकरण के कंसीलिएटर श्री आर.डी. पालीवाल के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। Lol (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण