Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rakhi v. Logix Infra Developers Pvt.ltd
Complaint No. NCR144/03/106178/2023
- Decision date
- 2026-07-08
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 08-07-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/03/0678/2023 राखि बनाम लॉजिक्स इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर उभय पक्ष अनुपस्थित | उभय पक्षों को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोडेड उ.प्र. रेरा द्वारा जारी पत्रांक संख्या: 3422/यू.पी.रेरा /साररेग्यू //2026-27, दिनांकः 40-04--2026, (उ.प्र. भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) रेग्यूलेशन्स, 209 के रेग्यूलेशन-38 के अन्तर्गत) के अन्तर्गत पारित आदेश के रेग्यूलेशन-24 (ce, f& g) के अनुपालन में प्रस्तर-04 (प्रोमोटर के सम्बन्ध में लिखित विवरण जानकारी) तथा प्रस्तर-02 (परियोजना के सम्बन्ध में लिखित विवरण जानकारी) एवं प्रस्तर-03 (पोर्टल पर अपलोड किये जाने वाले अपेक्षित सम्बन्धित अभिलेख) का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 20-03-2026 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा RI Hees पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 27-4:-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY =, 2827 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 33