Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Laxmi Ventures India Limited v. Ansal Hi-Tech Townships Ltd

Complaint No. NCR144/03/106039/2023

Decision date
2025-04-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 23 -शिकायत संख्या -— NCRI44/03/06039/2023 लक्ष्मी वेंचर्स इंडिया लिमिटेड बनाम अंसल हाई-टेक टाउनशिप लिमिटेड, दिनांक :-07 / 04 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद sisi के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री गोपाल उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित | पूर्व आदेश के अवलोकन से विदित है कि उभयपक्षों के मध्य समझौता हो गया है परन्तु समझौतेनामें की कोई प्रति पत्रावली पर उपलब्ध नहीं है। विपक्षी की ओर से उपस्थित अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि उभयपक्षों के मध्य निष्पादित समझौतानामा की प्रति पत्रावली पर दाखिल करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान कर दिया जाए जो प्रदान किया जाता है। शिकायतकर्ता की ओर से उपस्थित अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी द्वारा समझौतेनामें में उल्लिखित शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा उभयपक्षों के मध्य निष्पादित समझौतेनामें की प्रति व उक्त समझोते पर अपनी आपत्ति दाखिल करने का समय चाहा गया जो प्रदान किया जाता है। पत्रावली ad उपरोक्त /बहस हेतु दिनांक 05.08.2025 को पेश हो। in = Sood Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण